Reading Challenges 2022

 

Image by Pintera Studio from Pixabay


क्या है रीडिंग चैलेंज?

रीडिंग चैलेंज पढ़ने से जुड़ा एक लक्ष्य होता है जिसे पाठक द्वारा या किसी और के द्वारा निर्धारित किया जाता है। एक वक्फे के अंदर आप किस तरह की और कितनी कृतियाँ पढ़ोगे यह रीडिंग चैलेंज में निर्धारित होता है और उस चैलेंज में भाग लेने वाले उस निर्धारित समय सीमा के अंदर उस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते है।


वर्ष 2022 के रीडिंग चैलेंज


गुडरीड्स 2022 रीडिंग चैलेंज

गुडरीड्स एक बुक कैटलॉगिंग साइट है जहाँ पर आप अपने द्वारा पढ़ी गयी पुस्तकों का रिव्यू दे सकते हो, उनके विषय में चर्चा कर सकते हो और ग्रुप्स बनाकर अलग अलग रीडिंग चैलेंज में भाग ले सकते हो। हर वर्ष गुडरीड्स में आप अपने लिए यह लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हो कि आप उस वर्ष कितनी पुस्तकें पढ़ोगे। 

मैंने काफी वर्षों से इस चैलेंज में भाग लेता आ रहा हूँ। वर्ष 2022 में भी मैं इसमें भाग ले रहा हूँ। 

इस चैलेंज के लिए मैंने 2022 में 100 कृतियों को पढ़ने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2022 में पढ़ी गयी पुस्तकों की सूची मैं निम्न लिंक पर अपडेट करता रहूँगा:


आप भी इस चैलेंज में गुडरीड्स में जाकर हिस्सा ले सकते हो:


Blogchatter's reading challenge: TBR challenge 2022

ब्लॉगचैटर एक ब्लॉगर्स की कम्यूनिटी वेबसाईट है जहाँ आप अपने ब्लॉग्स के विषय में पोस्ट कर सकते हो। इस वेबसाईट से मैं 2021 में जुड़ा था और इसके 2021 रीडिंग चैलेंज में मैंने भाग लिया था। वर्ष 2022 में भी मैं ब्लॉगचैटर के टीबीआर चैलेंज 2022 में भाग लेने वाला हूँ। 

इस चैलेंज के लिए भी मैं 100 किताबें पढ़ना वाला हूँ। यह एक तीर से दो शिकार करने वाली बात है क्योंकि जो किताबें मैं गुडरीड्स के लिए पढ़ूँगा वह इसके लिए भी मान्य होंगी। 

पुस्तकों की सूची निम्न लिंक पर ही अपडेट होगी:

अगर आप भी इस चैलेंज में भाग लेना चाहते है तो आप भी निम्न लिंक के माध्यम से भाग ले सकते हैं:

इसमें भाग लेने का एक फायदा यह भी कि अगर आप इस चैलेंज को जीतते हैं तो आपको वेबसाईट की तरफ से पॉइंट्स भी प्रदान किए जाते हैं। 


क्लासिक्स चैलेंज

इस चैलेंज के अंतर्गत मैं साहित्य (अंग्रेजी और हिंदी) में क्लासिक्स का दर्जा रखने वाली बारह किताबों को पढ़ने की कोशिश करूँगा। 

पुस्तक सूची:
  1.  

कथेतर साहित्य चैलेंज 


मैं अक्सर कथेतर साहित्य कम पढ़ता हूँ। वर्ष 2022 में मैंने कथेतर साहित्य अधिक पढ़ने की सोची है और इसलिए खुद को प्रेरित करने के किए यह चैलेंज लिया है। मैं इस चैलेंज के अंतर्गत 12 पुस्तकें पढ़ने की कोशिश करूँगा।  इस चैलेंज के अंतर्गत मैं निम्न श्रेणी में पुस्तकें पढ़ने की कोशिश करूँगा:


यात्रा-वृतांत 


आत्मकथा 


जीवनी 


निबंध-संग्रह 


इतिहास


अन्य


इंडियन बुक्स एण्ड ऑथर्स  2022 चैलेंज

इंडियन बुक्स एण्ड ऑथर्स  2022 चैलेंज गुडरीडस के एक ग्रुप इंडियन रीडर्स का चैलेंज है। इस चैलेंज के अंतर्गत पाठक को खुद को एक टारगेट देना होता है और फिर उतनी संख्या की किताबें पढ़ती हैं। इस चैलेंज के लिए भारतीय लेखकों द्वारा लिखी या वो किताबें जो भारत में घटित होती हैं ही मान्य हैं। 

मैंने इस चैलेंज के लिए 30 किताबें पढ़ने का निश्चय किया है। चूँकि मैं विदेशी लेखकों कों कम ही पढ़ता हूँ तो मेरे लिए इस चैलेंज को पूरा करने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। इस चैलेंज को अपने लिए और कठिन बनाने के लिए मैं इस चैलेंज के अंतर्गत वही किताबें गिनूँगा जो निम्न मापदंडों पर खरी उतरेंगी:

  1. किताबों की पृष्ठ संख्या 250 पृष्ठ से ज्यादा होंगी 
  2. चैलेंज में एक लेखक की एक ही किताब मैं काउन्ट करूँगा 
  3. 30 में से 15 किताब हिन्दी और 15 अंग्रेजी की होंगी 
  4. वही किताबें इसमें रखूँगा जो मुझे पसंद आई


अभी तक पढ़ी किताबें निम्न हैं:

  1. खतरे का हथौड़ा - अनिल मोहन  
  2. Here Falls the Shadow - Bhaskar Chattopadhyay
  3. काला साया - अजिंक्य शर्मा

 

(अगर आप भी इन चैलेंज को फॉलो करना चाहें तो मेरे साथ इसे पूरा कर सकते हैं। आप अपने ब्लॉग पर मेरे ब्लॉग को टैग करके उसका लिंक कमेन्ट बॉक्स में प्रकाशित कर सकते हैं। एक से अनेक भले हो जाएंगे। 

अगर आप किसी पुस्तक का नाम साझा करना चाहते हैं तो उनका नाम और किस श्रेणी में उस पुस्तक का नाम आप कमेन्ट में लिख सकते हैं। )

4 टिप्पणियाँ

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।

  1. यह अच्छा प्रयास है। समय मिले तो कुबरेनाथ राय, हजारी प्रसाद द्विवेदी के निबंध संग्रह अवश्य पढें।

    जवाब देंहटाएं
  2. पांच आँगनों वाला घर -गोविन्द मिश्र, अमृता -रघुवीर चौधरी....... आदि को भी wishlist में शामिल कीजिये...समयाभाव के कारण रूटीन ही सही नहीं हो पा रहा क्या करुँ......... 😊😊😊😊😊😊😊😊

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।