वर्ष 2022: क्या पढ़ा, वर्ष 2023: क्या पढ़ने वाले हैं

 


वर्ष 2022 गुजर चुका है और वर्ष 2023 को आए हुए काफी समय भी बीत चुका है। यह पोस्ट भी वर्ष 2022 की समाप्ति पर ही आ जानी चाहिए थी लेकिन जो कारण मैंने पिछली पोस्ट में दिया था वही कारण इस पोस्ट में देरी होने का भी है। खैर, अब ज्यादा देर न लगाते हुए सीधे मुद्दे पर आते हैं।


2022 कैसा रहा यह वर्ष?

2022 की बात की जाए तो इस वर्ष मैंने 109 रचनाएँ पढ़ीं। इन रचनाओं में भाषा के हिसाब से देखा जाए तो नौ रचनाएँ अंग्रेजी की थीं और बाकी सब निन्यानवे हिंदी की रचनाएँ ही थीं। इन रचनाओं में उपन्यास, लघु-उपन्यास, कहानियाँ, कॉमिक बुक्स और पत्रिका शामिल थीं। कुछ के विषय में मैं लिख पाया और कुछ के विषय में नहीं लिख पाया। 

अगर उपन्यास, लघु-उपन्यास जैसे श्रेणियों में बाँटना हो तो जो रचनाएँ पढ़ी गईं उनकी संख्या यह थीं:

उपन्यास -  43
कॉमिक बुक्स - 42 
कहानी  - 9
पत्रिका/कहानी संग्रह - 4  
लघु उपन्यास/उपन्यासिका- 10 
कथेतर - 1  

अगर देखा जाए तो पिछले वर्ष उपन्यास और कॉमिक बुक्स की संख्याएँ लगभग बराबर ही रहीं। इसके अतिरिक्त लघु-उपन्यास/उपन्यासिका पढ़ी गईं। लघु-उपन्यास और उपन्यासिकाएँ कहानी के मुकाबले मुझे पढ़ना अच्छा लगता है क्योंकि कहानी की तरह लेखक इसमें बँधा नहीं होता है और वो चरित्रों को विस्तार दे सकता है और दूसरा यह उपन्यास जितनी बड़ी नहीं होती हैं तो पाठक एक ही बैठक में इन्हें पढ़ भी सकता है और उसे रचना के शुरू होते ही खत्म होने का अहसास नहीं होता है। कहानी भी मैंने 9 पढ़ीं और यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स में पढ़ी। जब कुछ वृहद पढ़ने का मन न हो तो मैं कहानी पढ़ लेता हूँ। वैसे भी प्रतिलिपि, जगरनॉट , किंडल में काफी कहानियाँ ऐसी पढ़ने को मिल जाती हैं। हाँ, पिछले वर्ष पत्रिका और कहानी संग्रह मैंने कम पढ़े। मुझे लगता है इन्हें जरूर ज्यादा पढ़ना चाहिए था। इसके अतिरिक्त कथेतर पढ़ने के विषय में मैंने पिछले वर्ष सोचा था लेकिन शायद सोचता ही रहा और केवल एक ही पढ़ पाया। 

मुझे प्रौढ़ साहित्य के साथ बाल और किशोर साहित्य भी पढ़ना पसंद है। ऐसे में अगर देखें तो पिछले वर्ष नौ बाल उपन्यास, तीन बाल लघु-उपन्यास/उपन्यासिकाएँ, और एक बाल कथा संग्रह पढ़ा। इसके अतिरिक्त कॉमिक्स जो पढ़ीं उनमें से अधिकतर बाल पाठकों के लिए ही बनी थीं। बाल साहित्य जो पढ़ा उनमें से  सात अपराध के इर्द गिर्द लिखी रोमांचकथाएँ ही थीं, दो फंतासी के तत्व वाली रोमांचकथा थी, एक तीन दोस्तों की कथा थी जिसमें रोमांच के तत्व थे, एक विज्ञान गल्प और दो भय कथाएँ (हॉरर थीं)। 


उपन्यास
  1. फेमस फाइव स्मगलरों के बीच (रोमांचकथा)
  2. रक्षपुत्र  (रोमांचकथा/ फैंटसी)
  3. कुबड़ी बुढ़िया की हवेली (रोमांचकथा)
  4. अंतरिक्ष नगर  (विज्ञान गल्प)
  5. The 13th Warning (हॉरर)
  6. बेताल और शहजादी  ( फंतासी/रोमांचकथा)
  7. फेमस फाइव और कारवाँ का सफर (रोमांचकथा)
  8. Night of the Living Dummy II (हॉरर)
  9. मंदिर का रहस्य (रोमांचकथा)
बाल लघु-उपन्यास/उपन्यासिका

  1. लड़कियों का हंगामा (रोमांचकथा)
  2. मांसभक्षी प्रेत (रोमांचकथा)
  3. चौथा मित्र (रोमांचकथा)

कॉमिक की बात की जाए तो वह यह थीं:

  1. ताऊजी और काला नाग 
  2. पेंटिंग के पिशाच 
  3. अब क्या होगा?
  4. ब्लैक 
  5. जो होगा देखा जाएगा
  6. काँच के कातिल
  7. अब क्या करेगा परमाणु 
  8. परमात्मा 
  9. लम्बू-मोटू और पत्थर की लाश 
  10. मैं समय हूँ 
  11. डाकिनी का मायाजाल 
  12. सबसे बड़ी डील
  13. 48 घंटे का चैलेंज 
  14. मौत के पुतले  
  15. भेड़िया
  16. ऑल्टर ईगो 
  17. एक्स 
  18. भेड़िया आया
  19. एलफाण्टो 
  20. ग्रीन गोल्ड 
  21. लम्बू मोटू और आदमखोर पेड़
  22. फ्लैश गार्डन: शांति समझौता
  23. मैनड्रेक: बदमाशो का गिरोह, अदृश्य मानव 
  24. सैंडमैन
  25. फैन्टम 1
  26. बाँकेलाल का कमाल 
  27. इच्छाधारी हवलदार और पंगानाथ
  28. जंग 
  29. मगरमच्छ
  30. दंगा 
  31. मेजर शैतान सिंह 
  32. शेर का बच्चा
  33. हवलदार बहादुर और नौ अजूबे
  34.  कर बुरा हो भला
  35. खाकी और खद्दर
  36. मैटलमैन

बाल कथा संग्रह



अगर प्रौढ़ उपन्यास साहित्य की बात की जाए तो इसमें अपराध साहित्य, समाजिक, रोमांस, गंभीर साहित्य, विज्ञान गल्प, हॉरर इत्यादि साहित्य पढ़ा। यह कुछ ऐसे था:


अपराध साहित्य 

  1. गुनाह का कर्ज
  2. खतरे का हथौड़ा
  3. Top of the Heap 
  4. पराई आग 
  5. नूरजहाँ का नेकलैस
  6. मर गई रीमा 
  7. बॉस
  8. नीले परिंदे 
  9. Here Falls the Shadow
  10. कुलदेवी का रहस्य 
  11. मौत की छाया 
  12. काला साया 
  13. गोल्डन गर्ल 
  14. आंतक के साये 
  15. औरतों का शिकार
  16. The Next time I Die
  17. इंतकाम 
  18. डरपोक अपराधी 
  19. स्क्रिप्टिड मर्डर
  20. बदमाशों की बस्ती
  21. कब्रिस्तान का षड्यंत्र
  22. देवता का हार 
  23. लम्बे हाथ
  24. क्रिमिनल्स इन यूनिफ़ॉर्म
  25. द ग्रेट सोशल मीडिया ट्रायल

सामाजिक/गंभीर/रोमांस 


विज्ञान गल्प


अगर प्रौढ़ लघु/उपन्यास उपन्यासिकाओं की बात करें तो वह कुछ ऐसे थे:


हॉरर

फंतासी
  1. An Axe through Bone

अपराध साहित्य
  1. तीजा
  2. Operation Turquoise 
  3. Turning Point
  4. सीढ़ियाँ और जहर - अहमद यार खाँ
सामाजिक/रोमांस/गंभीर

बाकी कहानी, कहानी संग्रह और कथेतर यूँ थे:

कहानी

  1. A Soldier is Never Off Duty
  2. The Gift
  3. सुपर मॉडल का कत्ल
  4. बाघ, एक रात 
  5. Cleaners
  6. संध्या टॉकीज 
  7. सरोज
  8. वलगर 
  9. हत्या


कहानी संग्रह/पत्रिका
  1. बिंदो का लड़का
  2. ब्योमकेश बक्शी की रहस्यमयी कहानियाँ
  3. तहकीकात- जनवरी 2022

कथेतर
  1. प्रेत लेखन का नंगा सच

परिपक्व पाठकों के लिए कुछ कॉमिक बुक्स पढ़ीं। इनमें कंटेन्ट थोड़ा कामोत्तजक था। आगे भी परिपक्व पाठकों के लिए लिखी कॉमिक बुक पढ़ूँगा लेकिन कोशिश रहेगी कि उनमें विषय थोड़ा परिपक्व हों। 2022 में पढ़ी गई परिपक्व पाठकों के लिए कॉमिक्स:




तो यह थी 2022 में पढ़ी गईं रचनाओं का लेखा जोखा। जिन रचनाओं  के विषय में मैं लिखा है उनके ऊपर लिखे गए लेख का लिंक दिया है। आप नाम पर क्लिक करके लेख पढ़ सकते हैं। मैं रचनाओं को माहवार नोट करता हूँ। किस माह कौन सी रचना पढ़ी अगर आपको यह जानने में रुचि है तो आप निम्न लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं:



2023 की योजनाएँ

2022 में मैंने योजना तो काफी कुछ पढ़ने की बनाई थी लेकिन उन्हें क्रियान्वित न कर सका। कथेतर अधिक पढ़ने की योजना थी लेकिन नहीं पढ़ पाया और फिर हॉरर, विज्ञान गल्प, फंतासी इत्यादि भी उतना अधिक नहीं पढ़ पाया। अब 2023 में पढ़ने की बात की जाए तो इस वर्ष मैंने कोई योजना न बनाने की सोची है। जो पढ़ना होगा वो पढ़ लूँगा। 

हाँ, चूँकि ब्लॉगचैटर और गुडरीडस के रीडिंग चैलेंज में भाग ले रहा हूँ तो इस वर्ष मैंने उसमें कुछ अलग करने का सोचा है। इस वर्ष ब्लॉगचैटर और गुडरीडस के लिए मैंने 75 रचनाएँ पढ़ने का लक्ष्य रखा है। यह 2022 के 100 से कम है लेकिन इस बार मैंने सोचा है कि ब्लॉगचैटर के लिए  निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं कॉमिक्स और कहानी को शामिल नहीं करूँगा। हाँ, गुड रीडस में कॉमिक बुक्स और कहानी को शामिल कर लूँगा लेकिन जितनी शामिल करूँगा उतना लक्ष्य बढ़ा दूँगा। ऐसे में अगर मैं अपने लक्ष्य कि प्राप्त कर लेता हूँ तो वह पिछले वर्ष पढ़ी गई रचनाओं से अधिक ही होगा। 

बाकी इस वर्ष कोशिश रहेगी कि 2023 में अपराध से अतिरिक्त अन्य विधाओं की रचनाएँ भी अधिक पढ़ूँ और साथ ही अंग्रेजी रचनाओं को भी अधिक पढ़ूँ। वह क्या होंगी ये अभी फिक्स नहीं है। 

इसके अतिरिक्त कुछ विशेष तय नहीं किया है। देखते हैं 2023 में क्या-क्या पढ़ा जाता है। 

2023 में पढ़ी जाने वाली रचनाओं को निम्न लिंक पर ट्रैक कर रहा हूँ। अगर आप उत्सुक हों तो निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हैं कि इस वर्ष अब तक क्या क्या पढ़ लिया है।


*****

पढ़ने के लिहाज से आपका पिछला वर्ष कैसा रहा? आपने क्या-क्या पढ़ा? मुझसे साझा अवश्य कीजिएगा। हो सकता है आपकी सूची से मुझे इस वर्ष कुछ पढ़ने के लिए मिल जाए। 

इसके अतिरक्त 2023 में पढ़ने को लेकर आपकी क्या योजनाएँ हैं? मुझसे उन्हें अवश्य साझा कीजिएगा। 




4 टिप्पणियाँ

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।

  1. आपने 2022 में काफी पढा है।
    मैंने 2022 बहुत कम पढा और 2023 में‌ शायद और भी कम पढा जायेगा।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सही है। कम ज्यादा तो लगा रहता है। पढ़ना जरूरी है। 2023 में मेरे भी प्रोजेक्ट्स हैं तो मेरा पढ़ना भी कम ही रहेगा।

      हटाएं
  2. वाह!!!
    बहुत खूब..
    सबसे विशेष ये कि पढ़ा और उसका हिसाब भी रखा।
    साथ ही लेखक को प्रोत्साहन और पाठक को प्रेरित भी करते रहते हैं।
    👏👏👏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।

और नया पुराने