मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys, Zalambdalestes, Zhongornis

 

मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys,Zalambdalestes,Zhongornis


मनुष्य से पहले शृंखला में अब तक मैं काफी ऐसे जीवों के विषय में बता चुका हूँ जो मनुष्य से पहले इस धरती पर विचरण करते थे। यह जीव जमीन, पानी और आकाश में पाये जाते थे और आज पाये जाने वाले जीवों से बहुत ज्यादा खतरनाक भी होते थे। अब हम इस शृंखला की आखिरी कड़ी में पहुँच चुके हैं। 

आज इस शृंखला की आखिरी कड़ी के रूप में मैं आपको ऐसे तीन जानवरों के विषय में बताऊँगा जो कि मनुष्यों से पहले धरती पर रहा करते थे। पिछली पोस्ट में मैंने आपको एक डायनोसॉर के विषय में बताया था तो इस पोस्ट में मैं आपको तीन अन्य जीवों के विषय में बताऊँगा।  तो चलिए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं इन तीन जीवों के विषय में:

जोंगयिएनइकफिस (Zhongjianichthys)

मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys,Zalambdalestes,Zhongornis
 By Apokryltaros - Own work, CC BY-SA 3.0



जोंगयिएनइकफिस (Zhongjianichthys) आज से 51.8 करोड़ साल पहले तक समुद्र में पाये जाते थे। इन्हें कई बार सबसे पहली मछली भी कहा जाता है। इनका नाम चीन के झोंगजियान (zhongjian) इलाके के नाम पर पड़ा है। इनकी आँखें साइड में होती थी और मुँह में जबड़ा नहीं होता था। इनके शरीर में शल्क (scales) नहीं होते थे और इनकी खाल बहुत मोटी होती थी। ऐसा माना जाता है कि यह जीव समुद्र में नीचे की तरफ ही ज्यादा रहता था और ज्यादा तैरा नहीं करता था। इनकी मोटी खाल ही इन्हें शिकारियों से बचाते थे। 


जेलैम्डालेस्टेस (Zalambdalestes)

मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys,Zalambdalestes,Zhongornis
स्रोत: विकिपीडिया 



जेलैम्डालेस्टेस (Zalambdalestes)  स्तनधारी जीव थे जो कि उत्तर चाकमय युग  (Late Cretaceous) यानी की आज से 10 करोड़ साल से लेकर 6.6 करोड़ साल पहले तक धरती पर पाये जाते थे। यह फुदकने वाले जीव होते थे जिनकी लंबी थूथन, लंबे दाँत, छोटा सिर और बड़ी आँखें होती थी। यह केवल 20 सेंटीमीटर तक लंबे होते थे और इनका सिर केवल 5 सेंटीमीटर लंबा होता था। इनके आगे के पंजे काफी मजबूत होते थे और पीछे के पंजे और लंबे होते थे। खाने की बात की जाए तो यह जंगल के निचले हिस्से में पाये जाने वाली झाड़ियों में पाये जाने वाले कीटों को खाते थे। 



जोंगओरनिस (Zhongornis)

मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys,Zalambdalestes,Zhongornis
स्रोत: डायनोसॉर पिक्चर्स

जोंगओरनिस (Zhongornis) आज से 12.2 करोड़ साल पहले पाया जाने वाला जीव था। इस जीव के विषय में एक ही जीवाश्म से पता चला है जो कि उसके किशोरावस्था का है। माना जाता है कि यह शुरुआती चिड़ियाओं और पूर्णतः विकसित हो चुके उड़ने वाले जीवों की बीच की कोई प्रजाति है। यही कारण है इसका नाम जोंगऑरनिस रखा गया है जिसका अर्थ मध्यवर्ती चिड़िया (Intermediate Bird) होता है। यह जीव चीन के लिंगयुआन शहर में मिला था। 

मनुष्य से पहले: Z से Zhongjianichthys,Zalambdalestes,Zhongorniss
जोंगओरनिस का जीवाश्म,स्रोत: डायनोसॉर पिक्चर्स



जीवाश्म से वैज्ञानिकों ने यह नतीजा निकाला है कि जोंगओरनिस की चोंच होती थी लेकिन उसमें दाँत नहीं होते थे। ऐसा माना जाता है कि यह मांसाहारी होते थे। वहीं इन जीवों में पंखों के होने के सबूत भी मिले हैं। ऐसा माना जाता है कि यह जीव जमीन में ही रहा करते थे। 



तो यह थे तीन जीव जो मनुष्यों से पहले धरती पर रहते थे लेकिन अब इनका नामोंनिशान नहीं है। उस दौरान न जाने कितने जीव रहे होंगे लेकिन मैं इस शृंखला में कुछ ही को शामिल कर पाया हूँ लेकिन यह चीज ही यह बताने के लिए काफी है कि जीवन कैसे चलता है। इतने विशालकाय ताकतवर जीव कभी यहाँ रहा करते थे लेकिन अब उनकी हड्डियाँ ही बची हैं। कइयों की तो वो भी नहीं बची और वो ऐसे विलुप्त हो गए जैसे कभी रहे ही न हों। 


आज भी कई प्रजातियाँ धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं। पहले तो यह विलुप्ति प्राकृतिक कारणों से थी लेकिन अब इसके लिए मनुष्य अधिक जिम्मेदार है। हाल ही में एक खबर पर मेरी नजर गई थी कि पाँच में से एक सरीसर्प (reptile) अभी विलुप्ति के कागार पर हैं। यह सब मानवों के क्रियाकलापों के कारण ही हो रहा है।  

चूँकि आज धरती पर मानवों पर राज है तो उनकी यह जिम्मेदारी भी बनती है कि वह इन विलुप्त हो रहे जीवों की रक्षा करे। इस धरती पर हर एक जीव का उतना ही महत्वपूर्ण स्थान है जितना की मानवों का है और उनकी विलुप्ति से धरती का इकोसिस्टम बिगड़ता है जिसका खामियाजा अखिरकार मनुष्यों को ही भुगतना होगा। 

अगर हम समझ सके तो बेहतर होगा। 

खैर, चूँकि यह इस शृंखला की आखिरी पोस्ट है तो मैं इतना ही कहना चाहूँगा कि मुझे इस शृंखला के विषय में अपनी राय से अवगत जरूर करवाइएगा। इस शृंखला में आपको अच्छा क्या लगा? ऐसा क्या था जो इस शृंखला में बेहतर हो सकता था? मुझे जरूर बताइएगा। 


क्या आप ऐसी और भी मगर छोटी शृंखलाएँ पढ़ना चाहेंगे? अगर हाँ, तो कौन से वो विषय हैं जिन पर आप चाहेंगे कि मैं लिखूँ। अपने विचारों से मुझे अवगत जरूर करवाइएगा। 





स्रोत:
विकिपीडिया - Zalambdalestes




ब्लॉगचैटर A to Z के लिए लिखी हुई सभी पोस्ट्स निम्न लिंक पर जाकर पढ़ी जा सकती हैं:










4 टिप्पणियाँ

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।

  1. Amazing! I can't even pronounce the first one. And I think you can compile an interesting biology book. बहुत पढ़ाई की होगी आपने।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी शुक्रिया। वैसे जिस तरह सोचा था करने का वैसे तो हुआ नहीं लेकिन फिर भी पढ़ना तो पढ़ा ही था। बस इस बात से संतुष्ट हूं कि चैलेंज खत्म कर सका।

      हटाएं
  2. वाह!....... चैलेंज पूरा हुआ........... 😍😍😍😍😍😍😍😍...... भाई बेहतरीन लेखन और शानदार जानकारी देने का शुक्रिया.......... 😊😊😊😊😊😊😊😊😊

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी किसी तरह पूरा कर ही लिया। जानकारी आपको पसंद आई यह जानकर अच्छा लगा। आभार।

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।

और नया पुराने