http://duibaat.blogspot.com/2017/07/blog-post.html
अब इस लिंक को आप किसी को भी दें तो उसे अंदाजा नहीं हो पायेगा कि पोस्ट किस विषय में है। वैसे लगने को तो ये छोटी सी बात है लेकिन इसका असर काफी पड़ता है। मसलन आपकी पोस्ट सर्च रिजल्ट्स में कम आएगी। अगर आई भी तो उन पोस्ट्स से काफी पीछे होगी जिनका यूआरएल उनके पोस्ट के कंटेंट से मिलता जुलता है। अगर आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन का कोई भी लेख पढेंगे तो पायेंगे यूआरएल का कंटेंट से सम्बंधित होना महत्वपूर्ण माना जाता है और अक्सर इसकी सलाह दी जाती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे आप कस्टम यूआरएल बना सकते हैं ? ये बहुत आसान काम है और चुटकियों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं।
१. जब आप ब्लॉगर के पोस्ट एडिटर को खोलते हैं तो उसके दायें तरफ पोस्ट सेटिंग्स का बटन होता जिसके नीचे काफी विकल्प रहते हैं। अगर विकल्प नहीं दिख रहे तो post settings पे क्लिक करें और वो दिखने लगेंगे।
![]() |
पोस्ट सेटिंग्स काले रंग से मार्क किया है |
![]() |
links पे क्लिक करने के बाद ऐसे विकल्प दिखेंगे |
![]() |
![]() |
आप देख सकते हैं कि शीर्षक और यूआरएल इस केस में समान है। |
यानी पूरा शीर्षक ही यूआरएल बन गया है। यानी अगर आप चाहते हैं शीर्षक आटोमेटिक यूआरएल में आये तो आपको शीर्षक देवनागरी में नहीं रोमन में लिखना पड़ेगा। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका शीर्षक तो देवनागरी में रहे लेकिन यूआरएल आपके कंटेंट से सम्बन्धित हो तो इसी links विकल्प के माध्यम से वो हो सकता है। कैसे? चिंता न करें, नीचे के स्टेप्स में वो बताऊँगा।
४. Permalink के नीचे दो विकल्प होंगे। Automatic Permalink और Custom Permalink । आपको पहले custom permalink को चुनना है।
५. आप custom permalink को चुनेंगे तो उसके नीचे एक टेक्स्ट बॉक्स आ जायेगा जिसमे पहले से 'blog-post'
लिखा रहेगा।
![]() |
custom permalink को चुनेंगे तो कुछ ऐसा दिखेगा |
कुछ इस तरह :
mera-custom-url
जैसे जैसे आप यूआरएल टेक्स्ट बॉक्स में लिखते जायेंगे आप पाएंगे की Permalink में भी उसी हिसाब से बदलाव हो रहे होंगे। जब आप अपने यूआरएल से संतुष्ट हो जाएँ तो Done वाले बटन पे क्लिक कर दीजिये। आपकी पोस्ट का कस्टम यूआरएल तैयार है।
![]() |
मनपसंद यूआरएल लिखने के बाद Done पे क्लिक कर दें |
![]() |
Links के नीचे अब आपका कस्टम यूआरएल दिखने लगेगा |
ब्लॉगर ने जो आटोमेटिक यूआरएल बनाया था वो ये रहा :
http://duibaat.blogspot.com/2017/07/blog-post.html
और जो मैंने कस्टम बनाया वो ये है :
http://duibaat.blogspot.com/2017/07/how-to-make-custom-url-in-blogger-hindi-tutorial.html
आप देख सकते हैं कि कौन सा यूआरएल मेरे पोस्ट के लिए ज्यादा प्रासंगिक है।
उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आयेगी।
बहुत ही अच्छी जानकारी है
जवाब देंहटाएंVisit Also-Facebook Tips, Mobile Tips, Whatsapp Tips, Blogger Tips in hindi
शुक्रिया।
हटाएंबहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छे से समझाया है आपने नैनवाल जी !
जवाब देंहटाएंधन्यवाद आपका।
जानकारी आपको पसंद आयी यह जानकर अच्छा लगा मैम...
हटाएंएक टिप्पणी भेजें
आपकी टिपण्णियाँ मुझे और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेंगी इसलिए हो सके तो पोस्ट के ऊपर अपने विचारों से मुझे जरूर अवगत करवाईयेगा।